01 March 2010

भाजयुमो ने मंहगाई व गंदगी के विरोध मे कचरे की होली जलाई

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सागर मे एक नए स्वरूप मे होलिका दहन किया। युवा मोर्चा ने शहर को कचरा एवं गंदगी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ होलिका दहन की परंपरा मे लकड़ी की जगह कचरे की होली जलाई। इस कचरा होली मे देश में फैले आतंकवाद एवं मंहगाई का पुतला भी दहन किया गया।
 कचरा होली का प्रज्जवलन कार्यक्रम नगर निगम सागर के अध्यक्ष विनोद तिवारी के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोंधित करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि समय आ गया है जब युवाओं को आगे बढ़कर मंहगाई व आतंकवाद जैसी बुराईयों को अपने संघर्ष की ज्वाला में जला देना होगा।
इस कार्यक्रम में भाजयुमो के रीतेश तिवारी, शैलेष केशरवानी, अंकुर श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, आलोक केशरवानी, कपिल नाहर, बसंत सोनी, मोनू रिछारिया, राजेन्द्र ठाकुर, रामेश्वर नेमा, यशवंत करोसिया, प्रदीप राजौरिया, रानेश ओमरे, राजू बम, आलोक जड़िया, जफर कमानी, राम कुर्मी सहित बड़ी संख्या मे शहरवासी शामिल हुए।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch