भारत सरकार द्वारा नियुक्त केन्द्रीय अध्ययन दल ने आज सभी सड़क मार्ग बंद होने के बावजूद रेल द्वारा सागर से दमोह जाकर दमोह जिले के विभिन्न सूखा प्रभावित क्षेत्रों का स्थल अवलोकन किया तथा किसानों से चर्चा की। अध्ययन दल ने दमोह जिले के किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। अध्ययन दल के सदस्य जिले के उन खेतों में भी गए जो इस वर्ष वर्षा न होने के कारण बिन बोए रह गये हैं।
केन्द्रीय अध्ययन दल में श्री पंकज कुमार संयुक्त सचिव कृषि एवं सहकारिता भारत सरकार, श्री आर.एम.एस. पाण्डे अतिरिक्त सलाहकार जल आपूर्ति विभाग भारत सरकार और श्री एस.एम. कोठातकर संयुक्त निर्देशक काटन संचालनालय भारत सरकार मुम्बई शामिल हैं। यह तीन सदस्यीय द्वितीय अध्ययन दल है जिसने दमोह जिले का भ्रमण किया। किसानों एवं ग्रामीणों के मुरझाये हुए चेहरों ने अध्ययन दल को उनकी परेशानियों से स्वयं ही अवगत करा दिया कि वे इस वर्ष वर्षा न होने से कितनी परेशानी में हैं।
केन्द्रीय दल ने दमोह तहसील के ग्राम सीहोरा पड़रिया, बांसातारखेड़ा और बांदकपुर के प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसलों का जायजा लिया। दल ने किसानों से चर्चा कर फसल स्थिति, फसल की बुआई, खाद, बीज के संबंध में जानकारी हासिल की। दल ने सोयाबीन फसल और धान फसल का खेतों में जाकर अवलोकन किया।दल ने बांसातारखेड़ा में तीन लाख 43 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित निर्मल नीर कूप का भी अवलोकन किया।
किसानों ने सोयाबीन फसल में इल्ली के प्रकोप तथा समय पर वर्षा न होने से बुआई कार्य प्रभावित होने तथा खाली खेत रहने की भी जानकारी केन्द्रीय अध्ययन दल को दी। कलेक्टर श्री खण्डेलवाल ने जिले की स्थिति के संबंध में भी दल को जानकारी उपलब्ध कराई।
संभागायुक्त सागर श्री एस.के. वेद, उप सचिव म.प्र. शासन राजस्व विभाग भोपाल श्री डी.पी. अहिरवार, उपायुक्त श्री अनिल द्विवेदी सागर, संभाग वन संरक्षण सागर और प्रमुख अभियंता जल संसाधन सागर भी दल के साथ मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment