सागर में आयोजित हुई 23वीं राज्य सीनियर महिला एवं पुरूष ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य मार्शल आर्ट अकादमी के 8 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता में 5 से 6 सितम्बर तक आयोजित हुई। जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता राज्य मार्शल आर्ट अकादमी से क्रमश: महिला वर्ग में 1. प्रियंका पौल 2. कल्पना दैवी पुरूष वर्ग में 1. आलोक गौतम, 2. प्रतीक शर्मा, 3. राहुल मलिक, 4. जितेंन्द्र वर्मा, 5. सूरज सिंह ,6. मणिपाल सिंह ने अलग-अलग भार वर्ग में भाग लिया।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रियंका पौल ने फिन वैट वर्ग में 1 रजत पदक जीता एवं कल्पना दैवी ने फ्लाय वैट वर्ग में 1 कॉस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में 1. आलोक गौतम ने फिन वेट वर्ग में 1 स्वर्ण पदक जीता एवं प्रतियोगिता के बेस्ट फाइटर का खिताब भी अपने नाम किया। 2. सूरज सिंह ने फ्लाय वेट वर्ग में 1 स्वर्ण पदक, 3. जितेन्द्र वर्मा ने वेंटम वर्ग में 1 स्वर्ण पदक, 4 महिपाल सिंह ने हैवी वेट वर्ग में 1 स्वर्ण पदक अर्जित किया, 5. राहुल मलिक ने फ्लाय वेट वर्ग में 1 रजत पदक अर्जित किया, 6. प्रतीक शर्मा को क्वाटर फाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले ने पराजय का सामना करना पड़ा।
राज्य मार्शल आर्ट अकादमी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने पर एवं वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयनित होने पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती रंजना चौधरी, संचालक खेल श्री संजय चौधरी, संयुक्त संचालक खेल डॉ. विनोद प्रधान तथा अकादमी के प्रशासन श्री पी.एस. बुन्देला ने टीम को बधाई दी।
08 September 2009
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कॉस्य पदक
प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदकों (4 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 1 कॉस्य पदक) पर अपना कब्जा जमाया। पूरी प्रतियोगिता में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसी प्रतियोगिता में आगामी माह में सितम्बर 09 में गोवा में आयोजित होने वाले वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु राज्य मार्शल आर्ट अकादमी के 4 ताइक्वांडो खिलाड़ियों क्रमश आलोक गौतम, सूरज सिंह, जितेन्द्र वर्मा, मणिपाल सिंह का चयन किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment