05 August 2009

पन्ना जिले मे हुआ साढ े तीन करोड मत्स्य बीज का रिकार्ड उत्पादन

सागर/ सागर संभाग के पंन्ना जिले में मत्स्य बीजों को रिकार्ड उत्पादन हुआ है। मत्स्य विभाग के मुताबिक पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर जलाशय मे वेट बंध प्रजनन के माध्यम से साढ े तीन करोड से भी ज्यादा मत्स्य बीज का उत्पादन हुआ है।
इस उत्पादित मत्स्य बीज मे से सबसे ज्यादा बीज १०० लाख टीकमगढ जिले को दिया जा रहा है। जबकि अन्य जिलों मे से सागर व छतरपुर को ५०-५० लाख, शिवपुरी व सीहोर जिले को ३०-३० लाख, रायसेन को २० लाख बीज दिया जा रहा है।
इसके अलावा निजी उत्पादकों मे पन्ना जिलों के मत्स्य पालकों को १४ लाख व शेष ३० लाख मत्स्य बीज स्थानीय बेनी सागर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पर संवंर्धन किया जा रहा है जिसे १५ दिनों के बाद फ्राय मत्स्य बीज के रूप् मे जिले के ही मत्स्य किसानों को शासकीय दरों पर प्रदान किया जाएगा।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch