परिसीमन के बाद सागर संभाग की लोकसभा सीटों के कद और असर मे जबरदस्त बदलाव हुआ है। मतदाताओं की संख्या के नजरिए से जहां सागर सबसे निचली पायदान पर आ गया है तो वहीं दमोह सरताज बन गया है।
सागर राजस्व संभाग के तहत चार लोकसभा क्षेत्र हैं। मतदाताआ सूचियों मे २० जनवरी २००९ तक हुए संशोधन के मुताबिक क्षेत्र की चारों सीटों- सागर, दमोह, खजुराहो व टीकमगढ़ -मे मतदाताओं की कुल संख्या ५१ लाख १२३१ हो गई है। परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों के आकार मे आए परिवर्तन की वजह से संभाग की दमोह लोकसभा सीट मे मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा १३ लाख ५८ हजार २३४ हो गई हैं।
इस लिहाज से सागर लोकसभा सीट मतदाताओं की संख्या ११ लाख ८५ हजार २४५ होने से सबसे नीचे चौथे क्रम पर आ गया है। जबकि १३ लाख ५० हजार ७१३ मतदाताओ की संख्या के आधार पर खजुराहो दूसरे व १२ लाख ७ हजार ३९ मतदाताओं संख्या के साथ टीकमगढ तीसरे स्थान पर आ गया है।
बुंदेलखण्ड के चारो लोकसभा सीटों मे से सबसे ज्यादा महिला मतदाता ६ लाख २७ हजार ३९९ खजुराहो संसदीय क्षेत्र मे हैं। सबसे कम महिला मतदाताआ ५ लाख ३६ हजार ९०८ के साथ सागर लोकसभा क्षेत्र सबसे नीचे चौथे क्रम पर है। दूसरे क्रम व तीसरे स्थान पर दमोह व टीकमगढ है। जहां महिला मतदाताओं की संख्या क्रमशः ६ लाख २५ हजार ७२७ व ५ लाख ५६ हजार ३४३ है।
पुरूष मतदाता सबसे ज्यादा ७ लाख ३२ हजार ५०७ संभाग के दमोह लोक सभा क्षेत्र में व सबसे कम ६ लाख ४८ हजार ३३७ सागर मे है। इस लिहाज से दूसरे व तीसरे क्रम पर आने वाले खजुराहो व टीकमगढ मे पुरूष मतदाताओं की संख्या क्रमशः ७ लाख २३ हजार ३१४ व ६ लाख ५० हजार ६९६ है।

0 comments:
Post a Comment