16 January 2009

कुल्लू गोंद संग्राहकों की मजदूरी बढ़ी..

सागर राजस्व संभाग के दमोह जिले के प्रशिक्षित कुल्लू गोंद संग्रहकार्ताओं की समस्याओं को देखते हुए संपूर्ण प्रदेश में कुल्लू गोंद की पहले स्तर के संग्रहण दर मे उल्लेखनीय वृद्धि की गई हे।
कीमतों में आए बदलाव के चलते कुल्लू गोंद संग्रहण की दर को 80 रूपए से बढ़ाकर 110 रूपए प्रति किलोग्राम करने का निर्णय लिया गया। इससे उच्च गुणवत्ता के कुल्लू गांद के संग्रहण में वृद्धि होगी एवं संग्राहकों को अधिक राशि मिल सकेगी।
राज्य शासन द्वारा गत वर्ष तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर450 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 550 कर दी गई है। प्रदेश मे वर्ष 2009 तेन्दूपत्ता संग्रहरण सीजन के दौरान संग्राहकों को गत वर्ष की भांति 550 रूपए प्रति बोरा की बढ़ी हुईं दरों के मुताबिक मजदूरी की राशि का भुगतान किया जाएगा।
प्रदेश मे वर्ष 2009 सीजन के तेंदूपत्ते के अग्रिम विक्रय की कार्यवाही जारी है। प्रथम चक्र की निविदा मे विगत वर्ष की औसत विक्रय दरों से लगभग 150 रूपए मानक बोरा अधिक दरें प्राप्त हुईं है। जिसके कारण तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन राशि मे करीब 100 रूपए प्रति मानक बोरा की वृद्धि होने की संभावना है।
यह राशि उन्हें संग्रहण की मजदूरी की राशि के अतिरिक्त प्राप्त होगी। वन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में हाल ही में राष्ट्रीयकृत वनोपज अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में संपूण प्रदेश के कुल्दू गांद की प्रथम ग्रेड के दर में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। अब इसे 80 रूपए से बढ़ाकर110 रूपए प्रति किलोग्राम करने का निर्णय लिया गया है।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch