25 January 2009

भारत पर्व पर गगन बाज्यौ नाटक का होगा प्रदर्शन..

गणतंत्र दिवस के मौके पर सागर जिला मुख्यालय पर भारत पर्व के तहत 'गगन बाज्यौ' नाटक का मंचन किया जाएगा। 26 जनवरी को शाम 7 बजे स्थानीय रवीन्द्र भवन मे पेश किए जाने वाले इस नाटक का निर्देशन भोपाल के रंग-निदेशक केजी त्रिवेदी ने किया है।
गणतंत्र दिवस को लोकोत्सव का रूप देने के लिए स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल द्वारा जनसंपर्क विभाग व स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों मे एक साथ भारत पर्व का संयोजन किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर विकास प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र मे हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों के साथ अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों व महिलाओं व बच्चों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch