25 January 2009

सागर मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री फहराएंगें घ्वज..

सागर जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव घ्वाजारोहण करेंगें। स्थानीय पीटीसी मैदान मे आयोजित यह समारोह में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा घ्वाजारोहण किए जाने के परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जनता के नाम संदेश पढ़ कर सुनाएंगें। इसके बाद हर्ष फायर होगा व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। सुबह 9:50 पर सामूहिक ड्रिल के बाद व्यायाम प्रदर्शन व उसके बाद देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch