10 January 2009

फोन पर अभद्र बातें करने के शौकीनों से पुलिस भी परेशान...

हर किसी शहर मे मजनुंओं की एक जमात होती है। जो मौका मिलते ही लड़कियों से छेड़खानी या फिकरेबाजी करने से नहीं चूकते है। लेकिन पुलिस के चंगुल मे आती ही उनकी अच्छी आवोभगत भी करती हैं। लेकिन सागर मे मामला कुछ उल्टा है। यहां के यहां के मजनू तो सीधे पुलिस से ही पंगा लेने मे भी नहीं हिचक रहे हें। इस बार उनकी छेड़खनी से कोई राह चलती लड़की परेशान नहीं है बल्कि की पुलिस नियंत्रण कक्ष मे बैठी महिला पुलिस कर्मी हीं इन सिरफिरे मजनुओं के अशिष्ट फोन कॉल से परेशान हैं।

सागर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह भी यह बात स्वीकार रहे हैं। उनका कहना है कि हा़ पुलिस नियंत्रिण कक्ष मे तैनात महिला पुलिस कर्मियों से इस तरह की शिकायतें मिल रहीं हैं। लेकिन पुलिस ने भी ऐसे सिरफिरे मजनूं को पकड़ने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष के फोन मे आई डी कॉलर लगा दिए हैं। अब तक ऐसे 20 फोन नंबरों को पहचाना गया है जो लगातार पुलिस नियंत्रण कक्ष मे तैनात महिला कर्मियों से फोन पर अभद्र बातें करने की कोशिश करते है। जल्द ही पुलिस इन सिरफिरे फोन करने वालों को सबक सिखाने वाली है।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch