29 January 2009

अर्जुन सिंह का नागरिक अभिनंदन सागर मे 19 फरवरी को...

मप्र के पहले विश्वविद्यालय डॉ० हरिसिंह गौर विश्वविद्याल को केन्द्रीय विवि का दर्जा मिलने पर सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा 19 फरवरी को सागर में केन्द्रीय मानवसंसाधन मंत्री अजुन सिंह का नागरिक अभिन्नदन करेगा।

मोर्चा के पदाधिकारी अब्दुल गनी ने सागर वॉच को बताया कि प्रतिनिधि मंण्डल केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह से मुलाकात करने गया था। उसके आग्रह पर श्री सिंह ने सागर आने के लिए हामी भर दी है। 19 फरवरी को सागर आगमन पर उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। श्री गनी ने कहा कि सागर विवि को केन्द्रीय दर्जा दिलाए जाने मे श्री सिह की अहम भूमिका रही है। श्री सिंह के विशेष योगदान के चलते ही सागरवासियों के यह बहुप्रतितिक्षित मांगा पूरी हो सकी है।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch