18 December 2008

बुंदेलखण्ड मे अब नहीं चलेगी शराब और पैसे की राजनीति-सीएम

बुंदेलखण्ड मे अब शराब और पैसे की राजनीति नहीं चलने देगें यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सागर के बण्डा विधानसभा क्षेत्र मे कही। वे यहां विधानसभा चुनाव 2008 मे भाजपा के प्रत्याशी रहे रामरक्षपाल सिंह के असमय हुए देहांत पर उनके परिवार को श्रद्धांजलि देने आए हुए थे। उन्होने कहा कि बंण्डा क्षेत्र से राम हारे नहीं हराए गए हैं। वे अंतिम दो दिन की गतिधिवियों से हारे हैं।
दूसरी बार मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद सागर संभाग के पहले दौरे पर आए प्रदेश के मुख्य मंत्री दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बंडा आने से पहले सुबह वो टीकमगढ जिले के जतारा विधानसभा क्षेत्र मे चुनावी द्वंद का शिकार हुए दिवंगत पूर्वमंत्री सुनील नायक के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बंण्डा मे दिवंगत भाजपा प्रत्याशी रामरक्ष पाल सिंह के परिवार को ढांढस बंधाने के बाद मुख्मंत्री ने ने हजारों की संख्या मे मौजूद जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि राम भैया की मौत के बाद उनके परिजनों की रक्षा के साथ ही क्षेत्र की जनता के कामों के लिए उनके पिता शिवराज भैया को सहयोग किया जाएगा। उन्होने कहा कि दिवंगत के सपने पूरा करने का दायित्व वो खुद निभांएगे। आज मन भरे हुए हैं इसलिए बाद मे आकर विस्तार से चर्चा कररूंगा। मुख्यमंत्री के साथ अरविंद मेनन, गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिह ठाकुर, विधायक शैलेन्द्र जैन, भानू राणा, प्रदीप लारिया सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता भी बण्डा पहुंचे।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch