08 November 2008

सागर जिले की आठ सीटों के लिए भरे गए 144 नामांकन...

विधानसभा चुनाव 2008 के लिए नामांकन भरे जाने के आखिरी दिन आज 7 नवंबर को सागर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों मे कुल 74 पर्चे भरे गए। इनमे से सागर, खुरई व देवरी विस क्षेत्रों मे सबसे ज्यादा 22 -22 पर्चे भरे गए। सबसे कम पर्चे सुरखी एवं नरयावली मे 4-4 भरे गए। 8 नवंबर को इन पर्चों की जांच की जाएगी।
शुक्रवार को भरे गए पर्चों मे 36 पर्चे निर्दलीय उम्मीवारों की थे। 7 नामांकन भाजपा, 6 बसपा, 4 भारतीय कांग्रेस पार्टी, 4 भाजश, 3 गोडंवाना गणतंत्र पार्टी, 7 लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी, 3 समाजवादी पार्टी, 2 गोंडवाना मुक्ति सेना व 01 इंडियन जस्टिस पार्टी व देवरी से हर्ष यादव ने निर्दलीय एवं कांग्रेस की ओर से भरे गए हैं। जबकि जिले मे कुल 144 नामांकन फार्म भरे गए।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch