प्रदेश की सभी 760 गौशालाओं को आत्मनिर्भर उनमे प्रयोगशाला बनाने के लिए मप्र गौ-पालन एवं पशुसंवर्धन बोर्ड 17 करोड़ रूपए से अधिक का अनुदान बांटने का फैसला लिया है। इसकी चलते सागर जिले की 14 गौशालाओं के लिए बोर्ड ने करीब 42 लाख रूपए का अनुदान दिया है। यह जानकारी रविवार को सागर जिले की बण्डा विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित जलविहार कार्यक्रम मे शामिल होने आए मप्र गौ-पालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष पदम बरैया ने दी।
श्री बरैया ने इस मौके पर सागर जिले की 14 गौशालाओं के लिए बोर्ड द्वारा आवंटित 42 लाख, 57 हजार 961 रूपए का चैक सौपते हुए कहा कि गौशालाओं की जमीन पर हरा चारा लगाने, भूमिहीन गौशालाओं को जमीन आवंटित करने और गोमूत्र व गोबर से जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल शुरू हुई है। प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक बोर्ड गाय के माध्यम से खेती को फायदे का सौदा बनाने की दिशा मे कार्य कर रहा है।
बोर्ड द्वारा सागर जिले की गढ़ाकोटा स्थित दयोदय गोसेवा सदन, बंडा की आचार्य विद्यासागर पशु संरक्षण एवं पर्यावरण समिति और खुरई की दयोदया गोसेवा जीव रक्षा एवं पर्यावरण संस्था को 5-5 लाख रूपए की अनुदान राशि दी गई है। इसके अलावा जिले की सभी गौशालाओं मे चारा-भूसा के इंतजाम और निर्माण कार्यों के लिए क्रमश: 15 लाख व 27.57 लाख 961 रूपए की राशि दी गई है।

0 comments:
Post a Comment