18 December 2009

इंजीनियर्स फोरम बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने के विरोध में

साहित्यकार, डॉक्टर और पत्रकारों ने भाग लिया
मध्यप्रदेश के सागर में आज बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की माँग के विरोध में राजनीतिक के प्रतिनिधियों, एवं सामाजिक संगठन से जुडे लोगों ने धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली।
इंजीनियर्स फोरम के आह्‍वान पर हुए इस प्रदर्शन में सागर संभाग को मध्यप्रदेश का हिस्सा बने रखने की माँग की गई। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ. डीपी चौबे, भाजपा के संभागीय मीडिया प्रमुख शैलेंद्र ठाकुर, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलेश बघेल, साहित्यकार, डॉक्टर और पत्रकारों ने भाग लिया।
फोरम के अध्यक्ष राजेंद्र सिलकारी ने बताया कि बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाना विकास आधार नहीं है क्योंकि छोटे राज्य बनने के बाद आज भी पिछड़े हैं।
प्रदर्शन के बाद कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर को संबोधित ज्ञापन सौपा गया जिसमें बुदेलखंड के विकास के लिए जरूरी माँगों के साथ ही इसके विभाजन को रोकने का अनुरोध किया गया है।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch