11 July 2009

जिले के २३ हजार से ज्यादा किसानों को मिली फसल बीमा राशि

जिले मे तेइस हजार से ज्यादा किसानों को फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियों ने करीब २२ करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति दावा राशि मंजूर की गई है। मंजूर हुई राशि पात्र किसानों के खातों मे समायोजित की जा रही है।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आईपी पटेल ने बताया है कि राष्ट्रीय किसान बीमा योजनांतर्गत रबी मौसम २००७-०८ मे २३ हजार २६२ किसानों ने फसल बीमा कराया था और जिनकी फसल को क्षति हुुई थी उन्हें फसल बीमा कंपनियों द्वारा फसल क्षति पूर्ति दावा की २२ करोड ५३ लाख रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
पटेल ने बताया कि यह राशि बैंकों द्वारा पात्र किसानों के खातों मे समायोजित की जा रही है। कृषक बंधु संबंधित बैंक शाखाओं से संपर्क कर अपनी दावा राशि प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch