प्रदेश के तीन हजार जनजातीय बहुल गांवों में आजीविका की गतिविधियों के प्रभाव और गरीब परिवारों में जीवन स्तर में सुधार के आकलन के लिए आजीविका लाइव साफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसमें कि ग्रामीण जीवन से संबंधित लगभग सौ तरह की सूचनाएं संग्रहित की जा सकेंगी। इनमें कृषि, पशु पालन, मत्स्य पालन और जेंडर जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
इस प्रक्रिया में प्रत्येक गांव के प्रत्येक परिवार की जानकारी कम्प्यूटर की एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा इन जानकारियों को लेकर विशेष रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। इस साफ्टवेयर का सर्वर मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा। संकुल स्तर पर कम्प्यूटर में आंकड़े एकत्रित होंगे। संचालन के लिए मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया जाएगा। साफ्टवेयर की विशेषता यह भी होगी कि ग्राम सभा स्तर पर आए प्रस्तावों का विवरण भी सूचीबद्ध होगा।

0 comments:
Post a Comment