17 May 2009

बुंदेलखण्ड की चारों सीटें भाजपा ने जीतीं...

15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में सागर संभाग की चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीवार विजय घोषित किए गए हैं।

सागर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर एक लाख 31 हजार 168 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं। उन्हें कुल 3 लाख 23 हजार 954 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार असलम शेरखान को एक लाख 92 हजार 786 मत प्राप्त हुए हैं।
ख्रजुराहो लोकसभा सीट से भी भाजपा के प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह बुंदेला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी राजा पटैरिया को 28 हजार 332 मतों के अंतर से हराया। इस चुनाव मे भाजपा को 2 लाख 29 हजार 369 व कांग्रेस पार्टी को 2 लाख एक हजार सैतींस वोट मिले।
टीकमगढ़ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वृंदावन अहिरवार को भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र खटीक ने 41 हजार 862 मतों के अंदर से शिकस्त दी। श्री खटीक को 2 लाख 109 व अहिरवार को 01 लाख 58 हजार 247 मत प्राप्त हुए।
इसी प्रकार दमोह संसदीय क्षेत्र से भाजपा के शिवराज सिंह लोदी ने कांग्रेस पार्टी के चंद्रभान सिंह पर 70 हजार 776 मतों से जीत दर्ज की। इस चुनावा में भाजपा प्रत्याशी को 3 लाख 2 हजार 517 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 2 लाख 31 हजार 738 वोट मिलें हैं।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch