राज्य शासन ने सागर सराजस्व संभाग के दो जिलों सागर एवं टीकमगढ़ जिले के चार नगरीय निकायों सहित प्रदेश के नौ जिलों के 13 नगरीय निकायों मे पेयजल परिवहन के लिए 32 लाख 75 हजार रूपए की राशि आवंटित की है। इस राशि का उपयोग केवल उन्हीं समस्याग्रस्त निकायों मे किया जाएगा जहां पेयजल के अन्य स्रोत समाप्त हो गए हों।
राज्य शासन द्वारा सागर संभाग के दो जिलों को कुल 4.25 लाख रूपए की राशि आवंटित की गई है। इस राशि मे से सागर जिले को 3.25 लाख रूपए व टीकमगढ़ जिले को 01 लाख रूपए का आवंटन किया गया है।
सागर जिले को दी गई राशि में से 1.50 लाख रूपए शाहगढ़ को, रहली को एक लाख तथा देवरी को 75 रूपए की राशि आवंटित की गई है। जबकि टीकमगढ़ जिले के लिए आवंटित पूरी राशि केवल बडा़गांव नगरीय निकाय मे ही खर्च की जाएगी।
अपर राहत आयुक्त सीमा शर्मा द्वारा संबंधित कलेक्टरों को भेजे गए आंवटन आदेश मे कहा गया है कि नगरी क्षेत्रों मे टेंकर के माध्यम से पेयजल परिवहन किया जाए। इसमे यह सुनिश्चित किया जाए कि सारी कार्यवाही मे कोई राजनैतिक संलग्नता न हो एवं आदर्श आचार संहिता और आयोग के द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए।

0 comments:
Post a Comment