16 April 2009

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का समय बदला

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का समय परिवर्तन किया है। नए समय के मुताबिक सुबह सात बजे से शाम पांच बजे के बीच मतदान होगा। इससे विधानसभा की अपेक्षा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को एक घण्टे का अतिरिक्त समय मिलेगा। विधानसभा चुनाव के समय मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक था। सुबह सात बजे से मतदान होने की वजह से मॉक पोल इससे एक घण्टा पहले, सुबह छह बजे किया जाएगा।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch