06 January 2009

जलसंकट से निपटने सागर जिले को‍ मिले पौन करोड़...

राज्य शासन ने सूखा एवं पेयजल समस्या से प्रभावित चार जिलों के लिए एक करोड़ 53 लाख अस्सी हजार रूपए की राशि आवंटित की है। यह राशि सागर, दतिया, ग्वालियर व जबलपुर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों मे सूखा राहत एवं पेयजल आपूर्ति पर खर्च की जाएगी।
आवंटित राशि मे से सबसे ज्यादा 73 लाख 65 हजार की राशि सागर जिले को, 42 लाख रूपए दतिया जिले को, 33 लाख रूपए ग्वालियर जिले को व 5 लाख 15 हजार रूपए की राशि जबलपुर जिले को आवंटित की गई है।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch