18 December 2008

मुख्यमंत्री ने दिवंगत भाजपा प्रत्याशी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि...

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दोपहर मे सागर जिले की बंण्डा तहसील पहुंचे। उन्होने यहां से विधानसभा चुनाव 2008 के लिए भाजपा प्रत्याशी रहे स्व० रामरक्षपाल सिंह के घर पहुचकर श्रद्धांजलि अर्पित की व दिवंगत के वृद्ध पिता पूर्व विधायक शिवराज सिंह लोधी व मृतक के तीनों भाईंयों, 22 वर्षीय पुत्र व अन्य परिवारजनों का संबल बंधाया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद यहां मौजूद जनसमूह को सेबोधित किया। उन्होने कहा कि स्व० रामरक्षपाल के रूप मे पार्टी ने एक संभावनावान व उभरता हुआ नेता खो दिया है। उन्होने कहा कि इस दु:ख की घड़ी मे हमारे मन भरे हैं बाद मे आकर आपसे विस्तार से चर्चा करूंगा।
मुख्यमंत्री के साथ रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, नरयावली के के विधायक प्रदीप लारिया, सागर के विधायक शैलेन्द्र जैन, देवरी विधायक भानू राणा, पूर्व विधायक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, कपूरचंद घुवारा, परशराम साहू, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपथीं और अनेक जनप्रतिनितधि, पंचायत अधिकारी व ग्रामीण जन मौजूद थे।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch