28 December 2008

बुंदेलखण्ड में पर्यटन के विकास के लिए खर्च होगें 4 करोड़...

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने बुंदेलखण्ड में पर्यटन की सुविधाओं के विकास के लिए करीब 4 करोड़ की राशिर मंजूर की है। प्रदेश के पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तुकोजी राव पवार के मुताबिक यह राशि बुंदेलखण्ड मे सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले के प्रमुख पर्यटक केन्द्र कुण्डेश्वर मे खर्च की जाएगी।

मप्र पर्यटन विभाग कुण्डेश्वर 3 करोड़ 74 लाख 66 हजार रूपए से महेन्द्र सागर तालाब के घाटों का विकास, बोट क्लब का निर्माण, तालाब मे फव्वारा, तलाब के बीचों-बीच लंकात्रद्धीप का निर्माण व सौंदर्यीकरण का काम कराएगा। लेकिन पहले चरण मे केवल नगर पालिका टीकमगढ़ को पैडल बोट प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा कुण्डेश्वर मे तीर्थ यात्रियों के लिए मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं में कुण्डेश्वर घाट का उन्नयन, स्टाप डेम की उंचाई बढ़ाना, महिलाओं के लिए घाट पर वस्त्र बदलने के लिए कमरा तथा एक विश्रामालय बनाया जाएगा। साथ ही मंदिर के पहुंच मार्ग को भी पक्का किया जाएगा।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch