भारत मे राजनैतिक दल दलितों को गुमराह कर सत्ता पर काबिज होते रहें हैं। लेकिन सत्ता मे आने के बाद उन्होने दलितों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। इसीलिए अनुसूचित जाति वर्ग मे जागरूकता पैदा कर उन्हें राष्ट्र विकास से जोड़ना मेरा पहला कर्तव्य होगा। यह विचार सागर के नरयावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकिट की दावेदारी पेश करते हुए रेखा चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए।
हाल ही में कांग्रेस पार्टी की अखिल भारतीय परिषद का जिला अध्यक्ष नियुक्त हुईं श्रीमती चौधरी ने प्रदेश सरकार पर दलितों को केन्द्र सरकार द्वारा मुहैया कराई कराई जाने वाली सुविधाओं को जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की इस नीति का विरोध करने के लिए वे दलितों को एकजुट कर उनका हक दिलाने के लिए वे एक मुहिम छेड़ने वाली हैं।
इस मौके पर उन्होने अपनी नियुक्ति पर पर अभाअजाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ० योगेन्द्र मकवाना व राष्ट्रीय न्यासी एवं उपाध्यक्ष श्री हीरालाल पिप्पल पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष बीएल करेन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा दलितों के कल्याण के लिए चलाईं जा रहीं योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी जताया।
पत्रकार वार्ता मे उनके साथ कांग्रेस नेता त्रिलोकी कटारे व कांग्रेस के शहर प्रवक्ता डॉ० संदीप सबलोक के अलावा पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment