21 February 2009

सागर की उमंग नजर आ रहीं हैं जी टीवी पर...

अभिनय के दुनिया मे सागर का नाम अनजाना नहीं रहा है। बॉलीवुड मे सागर के कलाकारों गोविंद नामदेव, आशुतोष राणा, मुकेश तिवारी व विनोद जयवंत ने जो मुकाम हासिल किया है। वह बुंदेलखण्ड की युवा प्रतिभाओं के लिए निरंतर प्रेरणा का काम कर रहा है। इसी रास्ते को पकड़ कर अब सागर की उमंग यादव शहर का नाम रोशन कर रहीं हैं।
जीटीवी चैनल पर प्रसारित हो रहे लोकप्रिय धारावाहिक अलाउद्दीन मे जारा की भूमिका सागर की उमंग यादव ही निभा रहीं हैं। हालंकि उमंग एक मध्यम वर्गीय परिवार से इस क्षेत्र मे आईं है। वे अभी डॉ० हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहीं हैं। उनके पिता अमर सिंह पिता पुलिस अधिक्षक कार्यालय मे एएसआई पद पर कार्यरत हैं।
लेकिन एक साधरण सी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने के बाद भी उमंग की अभिनय की दुनिया मे कुछ कर गुजरने की उमंग कमजोर नहीं पड़ी। और वो आज राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय के द्वारा अपने माता-पिता व शहर का नाम रोशन कर रहीं हैं।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch