17 April 2009

कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को मिला नोटिस..

सागर लोकसभा सीट पर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग की ओर से आदर्श आचरण संहिता व संपत्ति विरूपण अधिनियम के उल्लंघन के सिलसिले मे नोटिस जारी किया गया है।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 5 के रिटर्निंग आफिसर हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सागर के प्रत्याशी असलम शेरखान व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गौरी सिंह यादव को आदर्श आचरण संहिता एवं संपत्त्‍ि विरूपण अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 48 घण्टे के भीतर जवाब चाहा गया है। अन्यथा उनके खिलाफ एक तरफा कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
असलम शेरखान को जारी नोटिस मे बताया गया है कि उनके द्वारा शहर के भगवान गंज मार्ग सागर मे स्थित बिजली के खम्बे शासकीय संपत्ति पर चुनाव प्रचार हेतु लगाए गए पार्टी के झण्डे से आदर्श आचरण संहिता व संपत्ति विरूपण अधियनम के प्रावधानों का उल्लघंन हुआ है।
इसी सिलसिले में समाजवादी पार्टी को दिए गए नोटिस मे बताया गया है कि गौरी सिंह यादव द्वारा तहसील मार्ग स्थित क्रिश्चियन चर्च की चहारदीवारी पर पार्टी के चुनाव प्रचार का संदेश लिख कर आदर्श आचरण संहिता का उल्लघंन किया है। इस संबंध मे श्री यादव से 48 घण्टे के अंदर अपना स्पष्टी करण पेश करने के लिए कहा गया

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch