20 February 2009

सागर हुआ बेताब अर्जुन सिंह के अभिनन्दन के लिए....

मप्र के पहले विश्वविद्यालय डॉ० हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से सारे शहर मे खुशी का माहौल बना हुआ है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री अर्जुन सिंह सागर विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की विधिवत शुरूआत करने के लिए 21 फरवरी को सागर आ रहे है। सागर को इस बड़ी उपलब्धि दिलाने मे श्री सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इस मौके पर सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा नगर वासियों के ओर से श्री सिंह का नागरिक अभिनन्दन करने वाला है। शहर भर के सैकड़ों संगठन इस सम्मान समारोह मे सक्रिय भागेदारी निभा रहे है। जिला अधिकवक्ता संघ, सर्व ब्रह्राण समाज, त़तीय वर्ग कर्मचारी संघ सागर संभाग ने भी श्री सिंह के नागरिक अभिनदन करेगा।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch