16 December 2008

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन बढ़ा...

शासकीय विभागों मे काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मासिक वेतन मे वृद्धि की गई है। सागर जिले के श्रमायुक्त के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर 2008 से 31 मार्च 09 तक के लिए मासिक/अंशकालिक वेतन की देरें पुन: निर्धारित की गईं हैं।

नई बढ़ी हुई दरों के मुताबिक अकुशल श्रमिक का मासिक व दैनिक क्रमश: वेतन 3295 व 110 रूपए, अर्धकुशल श्रमिक का मासिक व दैनिक वेतन क्रमश: 3425 व 114 रूपए व कुशल श्रमिक का मासिक एवं दैनिक वेतन 3575 व 119 रूपए तय किया गया है।

0 comments:

 
© Media Watch Group-Copyright to Visitors Sagar Watch